फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वालामुखी में दिनदहाड़े महिला के गले से झपटी सोने की चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी के कांगड़ा रोड पर एक निजी अस्पताल के पास दिनदहाड़े एक बाइक पर सवार दो शातिर महिला के गले से सोने के लॉकेट वाली चेन झपटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद लोगों मे दहशत का माहौल बन गया। महिला ने पुलिस थाना ज्वालामुखी में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस शातिरों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी तिलकराज ने की है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत वीना देवी पत्नी हंसराज निवासी बोहण ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह अपनी बेटी के साथ कांगड़ा मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल के पास सड़क किनारे से घर की तरफ जा रही थी। अचानक बाइक सवार दो अज्ञात युवक आए और उसके गले से सोने के लॉकेट की माला को खींचकर सपड़ी की तरफ भाग गए।
महिला अपने हाथ का इलाज करवाने अस्पताल आई हुई थी। महिला की बेटी ने बताया कि हड़बड़ाहट में बाइक का नंबर नोट नहीं कर पाए। लेकिन ऐसा लग रहा था कि वे पहले से ही मौके की तलाश में थे। बाइक पर सवार युवाओं में पीछे बैठे युवक ने पीली कमीज पहनी हुई थी और मास्क लगाया हुआ था। आगे वाले ने हेलमेट पहना हुआ था। पुलिस ने वीना देवी के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें