फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सुमन चौथी बार बनीं नगर परिषद कांगड़ा की अध्यक्ष

Wed, 10 Jun 2026 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा में नगर परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद एसडीएम और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अ
विज्ञापन
कांगड़ा। नगर परिषद कांगड़ा में मंगलवार को सुमन वर्मा ने पार्षदों के समर्थन से एक बार फिर अध्यक्ष पद की कमान संभाल ली है। यह चौथी बार है जब सुमन वर्मा को नगर परिषद कांगड़ा का अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, उपाध्यक्ष के पद पर राजकुमारी का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम इशांत जसवाल ने शहर के सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके पश्चात अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए नियमानुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराई गई। अध्यक्ष पद के लिए सुमन वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमारी का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
इस अवसर पर एसडीएम इशांत जसवाल ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि नगर परिषद को कार्यकारिणी मिलने से शहर में लंबित विकास कार्यों को अब नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से पार्षदों की बात करवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर में कांग्रेस के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमन वर्मा ने जीत का श्रेय सभी पार्षदों की एकजुटता को देते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित सभी नौ पार्षद शहर के विकास के लिए एक साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने इसे आम जनता की जीत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें