फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नप नूरपुर के नौ पार्षदों ने ली शपथ, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Wed, 10 Jun 2026 08:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद नूरपुर नगर परिषद के पार्षद शपथ पूर्व विधायक अजय महाजन के साथ। -स्रोत : जागरूक प
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। नगर परिषद (नप) नूरपुर के नवनिर्वाचित पार्षदों के लिए मंगलवार को नगर परिषद हाल में शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम अरुण शर्मा ने सभी नौ नवनिर्वाचित पार्षदों सीमा देवी, रजनी महाजन, एकता मेहरा, नीति महाजन, रंजना कुमारी, सोनिया, अनामिका, चिराग गुप्ता और अश्वनी कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के उपरांत नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई थी, लेकिन किन्हीं कारणों से चुनाव प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। इस पर एसडीएम अरुण शर्मा ने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए तीन दिन के भीतर अगली बैठक की तिथि तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी बैठक में कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी और चुनाव की प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें