तंगरोटी मेले में आयोजकों और ग्रामीणों के साथ विधायक सुधीर शर्मा। स्त्रोत: आयोजक
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि तंगरोटी में बलिदानी विशाल की प्रतिमा वह अपने खर्च पर लगाएंगे। सुधीर शर्मा सोमवार को तंगरोटी मेले में बतौर मुख्यातिथि जनता को संंबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुधीर शर्मा ने तंगरोटी में रास्ते के लिए तीन लाख रुपये देने का एलान किया।
साथ ही मेला आयोजकों को अपनी तरफ से 31 हजार रुपये दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी एकजुटता का प्रतीक हैं। इनसे हमें भाईचारे की सीख मिलती है। आपसी मेलजोल बढ़ाने का इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। इस अवसर पर नरेंद्र वालिया, कुलदेश धीमान, रिशु वालिया, अंकेश डोगरा, विक्की और सुक्खा आदि गणमान्य मौजूद रहे।