फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: तंगरोटी में बलिदानी विशाल की प्रतिमा लगवाएंगे सुधीर

Tue, 22 Apr 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
तंगरोटी मेले में आयोजकों और ग्रामीणों के साथ विधायक सुधीर शर्मा। स्त्रोत: आयोजक
विज्ञापन
धर्मशाला। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने कहा है कि तंगरोटी में बलिदानी विशाल की प्रतिमा वह अपने खर्च पर लगाएंगे। सुधीर शर्मा सोमवार को तंगरोटी मेले में बतौर मुख्यातिथि जनता को संंबोधित कर रहे थे। इस दौरान सुधीर शर्मा ने तंगरोटी में रास्ते के लिए तीन लाख रुपये देने का एलान किया।
विज्ञापन

साथ ही मेला आयोजकों को अपनी तरफ से 31 हजार रुपये दिए। सुधीर शर्मा ने कहा कि ग्रामीण मेले हमारी एकजुटता का प्रतीक हैं। इनसे हमें भाईचारे की सीख मिलती है। आपसी मेलजोल बढ़ाने का इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। इस अवसर पर नरेंद्र वालिया, कुलदेश धीमान, रिशु वालिया, अंकेश डोगरा, विक्की और सुक्खा आदि गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें