फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा में पहली बार सफल बाईपास सर्जरी, हिमकेयर योजना से हुआ पूरा खर्च

Sun, 17 Aug 2025 11:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा

सार

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा में सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। 
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज में मरीज की हार्ट बाईपास सर्जरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा ने चिकित्सा क्षेत्र में नया कीर्तिमान रचा है। कॉलेज के सीटीवीएस विभाग ने पहली कोरोनरी आर्टरी बाईपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी सफलतापूर्वक की है। यह जानकारी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने शुक्रवार को दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांगड़ा के 47 वर्षीय मरीज को पिछले एक वर्ष से सीने में दर्द और सांस फूलने की समस्या थी। जांच में पता चला कि उसकी तीनों हृदय धमनियां बंद थीं और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ गया था। आठ अगस्त को मरीज की बाईपास सर्जरी हार्ट-लंग मशीन के जरिए की गई।  सर्जरी के बाद मरीज की हालत में निरंतर सुधार हो रहा है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सर्जरी का खर्च हिमकेयर योजना में वहन किया गया। डॉ. देशबंधु शर्मा के नेतृत्व में डॉ. विकास पंवार और डॉ. पुनीत शर्मा की टीम ने यह जटिल सर्जरी की। एनेस्थीसिया टीम में डॉ. भारती गुप्ता, डॉ. धीरज, डॉ. अमन ठाकुर, डॉ. आर्यन ने योगदान दिया।
विज्ञापन


घर के पास बड़ा इलाज
प्रिंसिपल डॉ. मिलाप शर्मा ने बताया कि पहले ही कॉलेज में हृदय वाल्व की मरम्मत, प्रतिस्थापन और जन्मजात दोषों की सर्जरी की जाती रही है। अब सफल बाईपास सर्जरी से मरीजों को अपने घर के पास ही बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि कुछ और उपकरण मिल जाने से भविष्य में और भी जटिल सर्जरी करना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें