फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विवि के दीक्षांत समारोह में सफेद साड़ी, कुर्ता-पायजामा पहनाकर आएंगे विद्यार्थी

Sun, 26 Apr 2026 07:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विवि पालमपुर में 30 अप्रैल को होने वाले 17वें दीक्षांत समारोह के लिए ड्रेस कोड तय कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों को विवि प्रशासन की ओर से निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार ही समारोह में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

विवि द्वारा जारी ड्रेस कोड के अनुसार छात्राओं के लिए लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी अनिवार्य की गई है। विकल्प के तौर पर छात्राएं सफेद सूट और लाल दुपट्टा भी पहन सकती हैं, हालांकि प्राथमिकता साड़ी को दी गई है। वहीं, छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा और काले जूते पहनना अनिवार्य होगा।
दीक्षांत समारोह में कुल 367 अभ्यर्थियों को डिग्रियां प्रदान की जानी हैं। अब तक करीब 250 विद्यार्थियों ने समारोह के लिए अपना पंजीकरण करवा लिया है, जबकि शेष छात्र अपनी सहमति भेज रहे हैं। इस शैक्षणिक उत्सव के दौरान अपनी उत्कृष्ट योग्यता के लिए नौ मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं। कुलपति डॉ. एके पांडा स्वयं हर तैयारी पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी औपचारिकताएं पूरी करने और ड्यूटी के प्रति कोताही न बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। देश की राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने को लेकर छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें