विजेता पहलवानो को सम्मानित करते विधायक काजल। जागरूक पाठक
कांगड़ा। भड़ियाड़ा, बल्ला और तियारा में शनिवार को छिंज मेले का समापन पर हुआ। मेला कमेटी प्रधान सुभाष चंद ने बताया कि 92 हजार रुपये की बड़ी माली सोनू पहलवान लंबानाला ने आकाश पठानकोट को हराकर जीती। 52 हजार रुपये की छोटी माली राजू छतड़ी ने निंदा पठानकोट को हराकर जीती।
इस दौरान मुख्यातिथि विधायक पवन काजल रहे। उन्होंने कहा मेलों से समाज में भाईचारा बढ़ता हैं। युवा पीढ़ी को लोकल सभ्यता और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं को चुनावी वायदे के अनुसार 1,500 रुपये की मासिक पेंशन देने में नाकाम रही है। चुनाव में 300 यूनिट मासिक फ्री बिजली देने के बदले हिमाचल सरकार ने 125 यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने बाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद कर गरीब और मध्यम वर्ग की जनता से धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 10 रुपये टैक्स में कटौती कर जनता को राहत दी, जबकि हिमाचल सरकार ने पेट्रोल ओर डीजल पर पांच फीसदी विधवा, अनाथ टैक्स लगाकर महंगाई को बढ़ाया है। काजल ने मेला कमेटी को 16 हजार रुपये की राशि भेंट की। संवाद