फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलाधार की पहाड़ियों में बर्फवारी होने से निचले क्षेत्र में बढ़ी ठंड

विज्ञापन
धर्मशाला की धौलाधार पहाड़ियों पर रविवार को जारी हिमपात। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला/ मुल्थान (कांगड़ा)। धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने से जिले में शीत लहर और बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही पहाड़ियों पर बर्फबारी होने के कारण दिन भर मौसम ठंडा रहा।
विज्ञापन

हालांकि हल्की बारिश होने से किसानों ने राहत भरी सांस जरूर ली। काफी समय से बारिश न होने के कारण किसानों-बागवानों की फसलों पर खतरा मंडरा रहा था, लेकिन रविवार को हुई बारिश से कहीं न कहीं किसानों ने राहत की सांस जरूर ली है। दिन भर ठंडे रहे मौसम में बाजारों से रौनक गायब रही और लोग अपने घर में ही मौसम का आनंद लेते देखे गए। वहीं मुल्थान तहसील के ऊंचे गांव में आज सुबह से ही खराब के कारण दो से छह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। रविवार सुबह से निचले इलाकों में हल्की बारिश होती रही। जानकारी के अनुसार देर शाम तक मुल्थान के गांव राज गुंधा, कुकडगुंधा, कधार, मियोट, कोठीकोढ़, भुज्लिंग, धरमान, सरमान, रोलिंग व अन्य क्षेत्रों में दो से छह सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हो गया था। किसानों राम सिंह, सीता राम, मोहन सिंह और कर्मचंद का कहना है कि बारिश होने से किसानों व बागबानों की फसलों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें