फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्मार्ट वर्कशॉप बन गई स्टाफ की पार्किंग, सड़क पर खड़ी बसों से हादसे का खतरा

Sat, 31 Jan 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला के एचआरटीसी वर्कशॉप बसों की जगह पार्क की अ​धिकारियों और कर्मचारियों की गड़ियां। संवाद
विज्ञापन
धर्मशाला। करोड़ों की लागत से बनी एचआरटीसी की नई स्मार्ट वर्कशॉप इन दिनों एचआरटीसी की बसों के बजाय अफसरों और कर्मचारियों के निजी वाहनों का अड्डा बन गई है। हैरानी की बात यह है कि जिस इमारत को बसों के लिए बनाया गया था, उसकी पहली मंजिल पर स्टाफ की कारें और दोपहिया वाहन ठाठ से खड़े हैं, जबकि करोड़ों की बसें सड़क किनारे लावारिस हालत में खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन

बस अड्डा से लेकर वर्कशॉप परिसर तक सड़क का शायद ही कोई ऐसा कोना बचा हो जहां निगम की बसें खड़ी न हों। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि वर्कशॉप के ठीक बाहर दो बसें बिल्कुल तीखे मोड़ पर पार्क की गई हैं। यह वही जगह है जहां सितंबर 2024 में पंजाब रोडवेज की बस और एक निजी स्कूल बस में टक्कर हो गई थी। इसके बावजूद निगम प्रबंधन इस खतरे से बेखबर होकर बसों को मोड़ पर खड़ा कर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर दोहरा मापदंड देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां पुलिस और प्रशासन सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वाले आम नागरिकों के धड़ाधड़ चालान काट रहे हैं, वहीं बीच सड़क पर जाम लगा रही इन बसों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास पर निजी वोल्वो बसों का भी जमावड़ा लगा रहता है। ये बसें न केवल रास्ता रोक रही हैं, बल्कि सड़क पर ही इनकी धुलाई की जा रही है, जिससे प्लास्टिक की बोतलें और गंदगी चारों ओर फैल रही है। नगर निगम और पुलिस विभाग इस अव्यवस्था पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

जाम और गंदगी से बेहाल पर्यटन नगरी
लंबे समय से खराब पड़ी बसें एक ही जगह खड़े रहने के कारण कबाड़ में तब्दील हो रही हैं और जाम की स्थिति पैदा कर रही हैं। स्मार्ट सिटी के नाम पर बनाई गई अत्याधुनिक वर्कशॉप के फर्श पर स्टाफ की गाड़ियां चमक रही हैं, लेकिन धरातल पर निगम की बसें और आम जनता धूल और धुएं के बीच परेशानी झेल रही है।

नई वर्कशॉप का काम अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। वहां कुछ मिट्टी और मलबा पड़ा है। इसके कारण बसों को अंदर ले जाने में तकनीकी दिक्कत आ रही है। जल्द ही इस मलबे को हटवा दिया जाएगा और सभी बसों की पार्किंग वर्कशॉप के भीतर ही सुनिश्चित की जाएगी। -साहिल कपूर, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी डिपो धर्मशाला

धर्मशाला के एचआरटीसी वर्कशॉप बसों की जगह पार्क की अधिकारियों और कर्मचारियों की गड़ियां। संवाद

धर्मशाला के एचआरटीसी वर्कशॉप बसों की जगह पार्क की अधिकारियों और कर्मचारियों की गड़ियां। संवाद

धर्मशाला के एचआरटीसी वर्कशॉप बसों की जगह पार्क की अधिकारियों और कर्मचारियों की गड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें