फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सल्ली स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का किया लोकार्पण

Sat, 17 Oct 2026 11:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
रैत (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को दुर्गम धारकंडी क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सल्ली में 15 लाख रुपये की लागत से बने स्मार्ट क्लासरूम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रधान नर्सो देवी ने सामुदायिक भवन निर्माण, मुख्य सड़क की मरम्मत और संपर्क मार्गों को सुधारने की मांगें रखीं। कनोल पंचायत के उपप्रधान निर्मल सिंह ने भी क्षेत्रीय समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए भनाला-रूलेड, लगबतूनी-मोर्च और भलेड़-दरिणी मार्गों सहित अन्य परियोजनाओं पर लगभग 64 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के लिए क्षेत्र में एक माह के भीतर 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि रिड़कमार-सल्ली सड़क भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है जिसे जल्द दुरुस्त कर सल्ली तक बस सेवा बहाल की जाएगी। साथ ही स्थानीय पीएचसी को अपग्रेड करने की कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बीईईओ अरविंद धीमान ने शिक्षा विभाग की विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, पीटीएफ प्रधान दलजीत पठानिया, एसएमसी प्रधान सपना, सीएचटी पंकज मनकोटिया सहित विभागीय अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें