फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना के सुधार पर साठ लाख होंगे खर्च : गोमा

Tue, 16 Jan 2024 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जयसिंहपुर के सकोह में मंत्री यादवेंद्र गोमा का स्वागत करते हुए लोग। संवाद
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जनमानस की अपेक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने का हरसंभव प्रयास करेंगे। सकोह, लियूंडा और करोंठी गांव में पेयजल सुधार के लिए नई पाइपलाइन बिछाने, टैंक बनाने पर एक वर्ष के भीतर 60 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। गोमा सोमवार को जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के सकोह में नागरिक अभिंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जयसिंहपुर हलके का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र की जरूरत और मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। बरसात में जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पेयजल योजनाओं को काफी नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन


उन्होंने मोक्षधाम के शेष कार्य के लिए दो लाख, खेल मैदान के लिए दो लाख और रेन शेल्टर के लिए चार लाख देने की घोषणा की। उनके पिछले कार्यकाल में स्वीकृत आलमपुर से जयसिंहपुर हारसीपत्तन सड़क मार्ग का कार्य प्रगति पर है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत डढवाल, प्रधान सकोह सुशील शर्मा, उपप्रधान राम सिंह, रोबिन कुमार, जन्म चंद कटोच, अभिषेक सूद, अशोक धीमान, हेम राज शर्मा, लक्की शर्मा, एक्सईएन विजय वर्मा और सरवन ठाकुर, बीडीओ सिकंदर कुमार, नायब तहसीलदार राजीव शर्मा और जिला आयुर्वेद अधिकारी गगनदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें