फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा योजना से बिना गारंटी तीन लाख रुपये का मिल रहा ऋण : अर्जुन

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पर हो रहे कार्य की सोमवार को भाजपा कार्यालय भलेटा नूरपुर में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना कांगड़ा-चंबा के संयोजक और पूर्व विधायक अर्जुन सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। जिसमें चारों विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और महामंत्रियों सहित अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया। इस मौके पर अर्जुन सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पात्र लोगों को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ उठाना चाहिए। लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार ने बीते साल विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पीएम विश्वकर्मा योजना को लांच किया था।
विज्ञापन

इस योजना में कर्ज की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक मदद के साथ कौशल बढ़ाने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि खुद का कारोबार शुरू करने के लिए सरकार बिना गारंटी तीन लाख रुपये का कर्ज प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के तहत मिलेगा। पीएम विश्वकर्मा योजना में भारतीय नागरिकों को दो चरणों में लोन मुहैया करवाया जाता है। इसमें कारपेंटर (बढ़ई) लोहार, ताला बनाने वाले, सुनार, नाव बनाने वाले, टूल किट निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, मोची -जूता कारीगर टोकरी-चटाई- झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और अन्य खिलौना निर्माता (पारंपरिक), नाई, मिट्टी के बर्तन बनाने वाले (कुम्हार) मूर्तिकार, राज मिस्त्री, मछली का जाल बनाने वाले, धोबी, दर्जी और माली इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें