फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बहनों ने भाई को तिलक लगा की लंबी आयु की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माने जाने वाला भैयादूज का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर जहां बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर लंबी आयु की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों की रक्षा का वचन देकर कई तरह के उपहार अपनी बहनों को दिए। भैयादूज का पर्व दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी स्वस्थ तथा दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हैं। भैयादूज पर्व की दंत कथाओं के मुताबिक जो भी भाई बहन का अतिथि सत्कार स्वीकार करते हैं, उन भाइयों को यमराज से कोई भय नहीं रहता है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक यह पावन पर्व भैयादूज धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन


वीरवार को भैयादूज पर एचआरटीसी बसों में महिलाओं को निशुल्क सफर करवाया गया। इस दौरान जिले के कई इलाकों में एचआरटीसी की बसों में खूब भीड़ रही। महिलाएं भी सरकारी बसों का इंतजार करते हुए दिखीं। कई जगह बसों में भीड़ अधिक होने के चलते महिलाओं को निजी बसों में भी सफर करना पड़ा। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक महिलाओं से परिवहन निगम की बसों में कोई किराया नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें