राजा का तालाब (कांगड़ा)। दुकानदारों की ओर से सड़कों पर किए अतिक्रमण को हटाने के लिए पुलिस थाना रैहन की टीम सक्रिय हो गई है। रैहन बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद पुलिस थाना रैहन के प्रभारी सुनील कुमार ने इसी कड़ी के तहत राजा का तालाब में अपने अभियान को आगे बढ़ाया।
इस दौरान उन्होंने अपनी टीम के साथ राजा का तालाब के मुख्य बाजार में बाहर सड़क के बीच में सजाए गए सामान को हटाने के लिए दुकानदारों को हिदायत दी। वहीं, चेताया कि दुकानदार सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटा लें अन्यथा विभाग को कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। इस बीच अधिकतर दुकानदारों ने अतिक्रमण को हटाकर पुलिस का सहयोग किया और भविष्य में पुलिस के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।