फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टांडा मेेडिकल कॉलेज में ओपन हार्ट के किए सात सफल ऑप्रेशन

Sat, 30 Sep 2023 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगडा। टांडा मेडिकल काॅलेज में पहली बार शुरू हुई ओपन हार्ट सर्जरी के लिए पहुंची 16 सदस्यीय टीम ने सात सफल ऑप्रेशन किए हैं। पत्रकार वार्ता में एम्स चमियाणा काॅलेज के प्राचार्य डा. रजनीश पठानिया ने कहा कि 25 सितंबर से टीम ने ऑप्रेशन करना शुरू कर दिए थे। टीम ने अब तक सात मरीजों की ओपन हार्ट सर्जरी की। इनमें तीन मरीजों के दिल में छेद था, जिनको बंद किया गया। इसके अलावा चार मरीजों के दिल के वाल्व खराब थे। उन्हें बदल दिया गया। यह सब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल्य और स्थानीय विधायक आरएस बाली के प्रयासों से मुमकिन हो पाया है। डाॅ. पठानिया ने कहा कि ओपन हार्ट मुश्किल है। उत्तर भारत में केवल चार स्वास्थ्य संस्थान ऐसे हैं जहां ओपन हार्ट सर्जरी होती हैं। उनकी टीम ने वर्ष 2005 में आईजीएमसी में ओपन हार्ट सर्जरी शुरू की थी। उस समय पीजीआई और शेर ए कश्मीर संस्थान में सर्जरी होती थी।
विज्ञापन

टांडा में दो मरीजों को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीन दिन बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एम्स चमियाणा में और एडवांस सर्जरी की जाएगी। टांडा में यह सुविधा शुरू होने से लोअर हिमाचल को बहुत फायदा मिलेगा। कॉलेज में जो सात ऑप्रेशन हुए हैं, वे सभी हिमकेयर योजना के तहत निःशुल्क हुए हैं।
वहीं डा. सुधीर ने बताया कि ओपन हार्ट सर्जरी के लिए बहुत स्किल्ड स्टाफ की जरूरत होती है। प्राचार्य डाॅ. भानु अवस्थी ने बताया कि इन सात मरीजों में तीन चंबा जिले से थे और चार कांगड़ा ज़िले से हैं। इस मौके पर चमियाणा कॉलेज के प्रिंसिपल डाॅ. रजनीश पठानिया, एचओडी कार्डियो थैरेसिक डाॅ. सुधीर, डाॅ. यशवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें