फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा मेडिकल कॉलेज में बीएससी पैरा मेडिकल टेक्नोलॉजी की सीटें 26 से होंगी 54

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश मंत्रिमंडल ने जिला कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में बीएससी पैरा मेडिकल टेक्नोलॉजी के तीन वर्षीय डिग्री कोर्स की 26 सीटों को बढ़ाकर 54 करने की मंजूरी दे दी है। मंत्रिमंडल ने टांडा मेडिकल कॉलेज में इन सीटों में बढ़ोतरी करने के लिए अनिवार्यता, व्यवहार्यता और अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान करने का निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले के बाद पैरा मेडिकल टेक्नोलॉजी में कॅरिअर बनाने वाले युवाओं के लिए और अधिक अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल में डॉक्टर के अतिरिक्त सहायक के रूप में कार्य करने वाले को पैरा मेडिकल कहते हैं। पैरा मेडिकल स्टाफ मरीज को प्राथमिक उपचार भी देता है। एक सहायक चिकित्सक की जरूरत अस्पताल, टेस्ट लेबोरेट्री, चिकित्सा विज्ञान, नर्सिंग होम, क्लिनिक और कई मेडिकल क्षेत्रों में विशेष रूप से होती है।
इस संदर्भ में टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि इन सीटों को बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे। मंत्रिमंडल में लिया गया फैसला सराहनीय है। उन्होंने बताया कि इससे पैरा मेडिकल क्षेत्र में सेवाएं देने वाले युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि इन बढ़ी हुई सीटों को भरने के लिए सभी औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें