फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परागपुर में शातिर ले उड़े नकदी और गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के अंतर्गत बुधवार को लगातार दूसरे दिन परागपुर मे चोरी का मामला सामने आया है। शिवम सूद और उनकी पत्नी कलोहा में स्थित निजी स्कूल में कार्यरत हैं। बुधवार को परिजन पंचायत की ग्रामसभा में गए थे। दोपहर बाद जब शिवम सूद स्कूल से घर आए तो दूसरी मंजिल में दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने इसकी सूचना पंचायत प्रधान मदन गोपाल को दी। प्रधान ने घटना की जानकारी देहरा पुलिस को दी। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि घर से 16,000 रुपये की नकदी और चांदी के गहने चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें