देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। शिवालिक इंटरनेशनल कान्वेंट स्कूल नंगल चौक में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर डीएसपी देहरा रेणु शर्मा बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समारोह का आगाज सरस्वती वंदना और मुख्यातिथि की ओर से सरस्वती माता के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित करने के साथ हुआ।
दसवीं कक्षा की छात्राओं कृतिका, कीर्ति, नेहा, दीक्षा, सोनिका, सोनी, अंजली, नैंसी, रिया आदि ने गणपति बप्पा मोरेया भक्ति गीत पर नृत्य पेश करके समारोह में माहौल को भक्तिमय कर दिया। आठवीं कक्षा की छात्राएं वैशाली, यशस्वी, रीवा, सिमरन, रितु, मानवी, आदि ने मां तुझे सलाम देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य पेश किया। जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। पांचवीं कक्षा के अक्षिता, आर्शी, अभय, अंश, वंश और राहुल आदि ने फिल्मी गीत बूम-बूम पर डांस कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
आठवीं कक्षा के ही छात्र सैम, रिजुल राणा, अंश, आर्यन, राहुल, वंजुल, गौरव आदि ने भंगड़ा प्रस्तुत करके समां बांध दिया। तीसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने लंदन ठुमकता, हवन करेंगे... गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके श्रोताओं को लंदन की सैर करवा दी। छात्रा मानसी, अदिति, जाह्नवी, तमना, खुशी, रिधिमा, बर्धन, चिराग, चंदन, अभय और वेदांश ने भी अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से समारोह में समां बांध दिया। नवमी, दसवीं और जमा दो की छात्राओं कृतिका, कीर्ति, श्रुति, इशु, साक्षी, जैसमीन, रीतिका, रिया और दीक्षा आदि ने भी अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं का मन मोह लिया। समारोह के अंत में मुख्यातिथि ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इससे पहले डीएसपी देहरा रेणु शर्मा ने कहा कि लड़कियों को स्वयं जागृत होना चाहिए और अपना लक्ष्य निर्धारित करके उसे प्राप्त करना चाहिए। जबकि थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने छात्रों को नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इस मौके पर थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह, स्कूल के निदेशक एमएस राणा सहित स्कूल स्टाफ सहित अभिभावक उपस्थित रहे।