कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में आयोजित एक दिवसीय अस्मिता महिला बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हो गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सरकाघाट की टीम ने डीएवी कॉलेज कांगड़ा को दो अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
समापन समारोह में परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की यह पहल महिला खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है।
इस दौरान प्रदेश बास्केटबॉल संघ के महासचिव मनीष शर्मा ने कांगड़ा में आधुनिक इनडोर स्टेडियम के निर्माण का मुद्दा उठाया। इस मौके पर रिंकू चौधरी, इशांत चौधरी, कुलवंत, निखिल जंवाल, पवन, अजय सूद, हरीश हैप्पी और मोनिका सहित अन्य मौजूद रहे।