फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में नर्सरी क्लासें शुरू हों : संघ

Thu, 04 Feb 2016 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। प्राथमिक शिक्षक संघ की नूरपुर खंड इकाई का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को हलके के विधायक अजय महाजन की अगुवाई में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला तथा अपनी लंबित मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन


जिसमें मुख्य रूप से 12-13 साल से कार्यरत प्राथमिक सहायक अध्यापकों को नियमित करने, 4-9-14 का सेवा लाभ देने, अनुबंध जेबीटी अध्यापकों को 10300 जमा 4200 रुपये का वेतन देने व पांच वर्ष में नियमित करने, वर्ष 2005 के बाद नियमित सभी अध्यापकों को पेंशन लाभ देने, सभी प्राथमिक पाठशालाओं में दो नियमित अध्यापक, नर्सरी अध्यापक व सत्र 2016-17 से नर्सरी की क्लासें शुरू करने, अध्यापकों की प्रतिनियुक्ति पढ़ाई के अलावा अन्य किसी कार्य में न करने इत्यादि मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।

इस दौरान खंड प्रधान अजय सहोत्रा, महासचिव कुलदीप पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान विनोद पठानिया, कोषाध्यक्ष जोगिंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार पुरुषोतम शर्मा, चैन सिंह, राजेश धीमान इत्यादि मौजूद रहे। वहीं,  प्राथमिक सहायक अध्यापक संघ का भी एक प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर विधायक अजय महाजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिला। संघ के पदाधिकारियों ने पैट अध्यापकों की नियमितीकरण की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि ये अध्यापक पिछले 13 सालों से नियमितीकरण की राह ताक रहे है।
विज्ञापन


हालांकि, इन अध्यापकों ने छह साल का प्रशिक्षण भी हासिल कर लिया है, जोकि नियमानुसार सिर्फ दो साल का होना चाहिए था। जबकि 3412 अध्यापकों में से 1150 प्राथमिक सहायक अध्यापक बीएड पास हैं। शेष अध्यापकों ने भी दो साल का डिप्लोमा कर रखा है। मुख्यमंत्री ने प्राथमिक शिक्षक संघ व पैट अध्यापकों की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संघ के खंड प्रधान विपिन कौशल, राजा का तालाब इकाई के प्रधान कुलदीप सिंह, संजीवन, चमन सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें