नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां में कक्षा बारहवीं के लिए आयोजित की गई फेयरवेल पार्टी में अनिकेत सूद को मिस्टर और प्रज्ञा को मिस रेनबो के ख़िताब से नवाजा गया।
समारोह में उपस्थित प्रधानाचार्य डॉ छवि कश्यप, मनोहर लाल मेहता, स्वर्ण डोगरा और अन्य अध्यापकों की उपस्थिति में निर्णायक मीनाक्षी कश्यप और मधु चौधरी के सटीक प्रश्नों के उत्तर देते हुए 12वीं के विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक कुशलता का परिचय दिया।
मिस और मिस्टर के अलावा तंशुल को मिस्टर और मुस्कान सोढ़ी को मिस पर्सनेलिटी, डी विशाल को मिस्टर और प्रांशिता को मिस जीनियस के खिताब के लिए चुना गया। इस मौके पर डॉ छवि कश्यप ने आउट गोइंग विद्यार्थियों को आगामी उच्च शिक्षा में सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।