वाहे दा पट्ट होली मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में भिड़ते हुए खि
- फोटो : सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।
खैरा (कांगड़ा)। वाहे दा पट्ट होली मेले के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में संधोल की टीम ने जोगिंद्रनगर को 3-2 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 11 हजार और ट्राॅफी, जबकि उपविजेता टीम को 9,100 रुपये और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य ध्रुव देव चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि मेले और पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर है। इन्हें संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान विनोद, उपप्रधान राजेंद्र कटोच, कर्नल कुलदीप भंगालिया, मुख्य अध्यापक बलविंदर कटोच सहित कई विशिष्ट लोग और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। संवाद