फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए मारामारी, बसें पैक, यात्री परेशान

Sun, 16 Mar 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
धर्मशाला बस स्टैंड के टिकट काउंटर पर दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए बस के बारे में पूछते हुए यात
विज्ञापन
धर्मशाला। होली के त्योहार के बाद धर्मशाला, पालमपुर और बैजनाथ सहित जिले भर के बस अड्डों पर दिल्ली और चंडीगढ़ जाने वाली परिवहन निगम की सभी बसें पैक रहीं। रविवार को दिल्ली और चंडीगढ़ जाने के लिए विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को बसों में सीट नहीं मिल पाई। इस वजह से लोगों को वापस जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। न तो एचआरटीसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट बुक हो पाई और न बस अड्डों पर सीट मिली। रविवार सुबह से लोग बसों का पता करने के लिए बस अड्डों में पहुंचते रहे।
विज्ञापन

वहीं, यात्रियों ने बताया कि जब उन्होंने निजी बस संचालकों से बात की तो बढ़ती डिमांड को देखते हुए उन्होंने भी टिकट का किराया दोगुना कर दिया। धर्मशाला से दिल्ली का निजी बस संचालकों की ओर से दो हजार रुपये किराया मांगा गया। इस वजह से कई लोग रविवार को वापस नहीं जा सके। वहीं, यात्रियों में निजी बस संचालकों के प्रति रोष भी देखा गया।
रविवार को शाम के समय धर्मशाला बस अड्डा पर अधिकतर लोग धर्मशाला से दिल्ली जाने वाले थे, जिसमें से काफी सैलानी भी थे। एचआरटीसी की ओर से धर्मशाला से रविवार को दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें चलाई गईं थी लेकिन फिर भी कई सैलानियों को बस अड्डा पर बस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

क्या बोले यात्री
मटौर के विशाल ने बताया कि होली के लिए छुट्टी पर आए थे और रविवार को वापस चंडीगढ़ जाना था। मगर सुबह से एचआरटीसी की किसी भी बस में सीट नहीं मिल पाई। टिकट के लिए धर्मशाला बस अड्डा भी संपर्क किया लेकिन कोई सीट नहीं मिल पाई। इस वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दिल्ली के सैलानियों अनिकेत, रुद्रांश, अक्षित, अनामिका, प्रतिभा ने बताया कि होली पर धर्मशाला घूमने आए थे और रविवार को वापस दिल्ली जाना था। धर्मशाला बस अड्डा पर घंटों इंतजार करने के बाद निगम की ओर से स्पेशल बस का प्रबंध किया गया।

रविवार को एचआरटीसी की बसें पैक रहीं। होली के बाद बसों की अधिक डिमांड रही, जिस वजह से धर्मशाला से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए पांच स्पेशल बसें चलाई गईं थी। इसके अलावा नगरोटा बगवां से चंडीगढ़ के लिए दो अतिरिक्त बसें चलाई गईं, ताकि किसी यात्री को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- पंकज चड्ढा, डीएम, एचआरटीसी मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें