फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: संधोल ने जोगिंद्रनगर को 3-2 से हराकर जीती वाॅलीबाल प्रतियोगिता

Sun, 16 Mar 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
वाहे दा पट्ट होली मेले के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में ​भिड़ते हुए ​​खि - फोटो : सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुआ आरोपी।
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। वाहे दा पट्ट होली मेले के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में संधोल की टीम ने जोगिंद्रनगर को 3-2 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 11 हजार और ट्राॅफी, जबकि उपविजेता टीम को 9,100 रुपये और ट्राफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य ध्रुव देव चौधरी ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्हाेंने कहा कि मेले और पर्व हमारी संस्कृति की धरोहर है। इन्हें संजोए रखना हम सबका कर्तव्य है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान विनोद, उपप्रधान राजेंद्र कटोच, कर्नल कुलदीप भंगालिया, मुख्य अध्यापक बलविंदर कटोच सहित कई विशिष्ट लोग और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें