फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों ठुकरा पार्टी के लिए दी कुर्बानी : धवाला

Sat, 01 Feb 2025 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
देहरा में पार्टी कार्यालय के गेट के बाहर अपने समर्थकों के साथ चारपाई पर बैठे भाजपा नेता रमेश धव
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व मंत्री रमेश धवाला ने आरोप लगाया कि पिछले साल हुए राज्यसभा चुनाव के बाद से कुछ लोगों को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने उनसे कहा कि कुछ लोग कुर्बानी देकर भाजपा में आए हैं। देहरा में समर्थकों के साथ बैठक में धवाला ने कहा कि कोई यह न भूले कि साल 1998 में करोड़ों रुपये ठुकराकर उन्होंने भाजपा की सरकार बनाने में मदद की थी।
विज्ञापन


उनकी इस कुर्बानी को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इस बैठक में तीसरे विकल्प की कोई चर्चा नहीं की गई। लेकिन, इसे लेकर आने वाले दिनों में ज्वालामुखी में बैठक होगी। इसमें प्रदेश भर से कई नेता शामिल होंगे। पार्टी से नाराज कई नेताओं के फोन मुझे आ रहे हैं। भाजपा पार्टी किसी एक की नहीं है। हमने भी कुर्बानियां दी हैं।
बैठक में नप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, पूर्व नप उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, बीडीसी चेयरमैन अर्जना कुमारी, पूर्व मंडलाध्यक्ष जगदीप ठाकुर, पूर्व एचएमएससी निदेशक विवेक पठानिया, पूर्व संगठन मंत्री तिलक शर्मा, इंद्र कुमार, जसबीर ठाकुर आदि समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें