फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 30-30 लाख रुपये : बुटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। नगर निगम पालमपुर की बैठक महापौर पूनम बाली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य संसदीय सचिव और पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में नगर निगम के हर वार्ड में 30-30 लाख रुपये खर्च करने का भी फैसला लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा दुकानों का किराया बढ़ाया जाने और दो वार्डों के पानी के रखरखाव का जिम्मा जल शक्ति विभाग को सौंपने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान सीपीएस ने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को ठीक से समझें और निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें।
बैठक में पार्किंग, सोलर लाइट, सार्वजनिक शौचालयों, पालमपुर शहर के सौंदर्यीकरण, कूड़े की दृष्टि से संवेदनशीलता स्थलों पर कूड़ा फैलाने वालों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे और पालमपुर में पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के बारे में चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें