फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट-मंडी फोरलेन : 220 केवी बिजली घर पर संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर(कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी हाईवे के किनारे बौढ़ स्थित 220 केवी बिजली घर के कर्मचारियों ने वीरवार को एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के चलते 220 केवी बिजली घर में जलभराव को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग में जेईई पवन मोहाल ने ज्ञापन सौंपने के बाद कहा कि फोरलेन निर्माण के चलते सड़क का लेवल बिजली घर से बहुत ऊंचा हो गया है। सड़क निर्माण के चलते इस बिजली घर के साथ जल निकासी की नाली खत्म हो चुकी है। इसके कारण बारिश का सारा पानी बिजली घर में घुस रहा है।
उन्होंने कहा कि यह 220 केवी बिजली घर कई जगह बिजली आपूर्ति करता है और अगर इस बिजली घर पर संकट आया तो कई क्षेत्र अंधेरे में डूब सकते हैं। वहीं, इस संदर्भ में एसडीएम नूरपुर गुरसिमर सिंह ने बताया कि फोरलेन निर्माण कंपनी को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत इस समस्या से निजात दिलाने के आदेश दे दिए गए है और वह स्वयं भी बिजली घर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें