फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम

Fri, 14 Aug 2026 01:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
कांगड़ा के बज्रेश्वरी माता मंदिर में दर्शनों के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। जागरूक पाठक
विज्ञापन
कांगड़ा। विश्व प्रसिद्ध माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में पहले दिन लगभग डेढ़ हजार श्रद्धालुओं ने देवी मां के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि नवरात्र मेलों के दृष्टिगत मंदिर परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस कर्मियों तथा होमगार्ड जवानों को उनके निर्धारित स्थान आवंटित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि माता के दरबार में पहुंचने वाले भक्तों के लिए दिन में तीन समय लंगर की व्यवस्था की गई है। मंदिर प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें