फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट और मुल्थान में 10 सेंटीमीटर हिमपात, 7 सड़कें बंद

विज्ञापन
मैक्लोडगंज के नड्डी में बर्फबारी को देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक यहां पहुंच रहे है। वहीं स्थानी - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में सोमवार को धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। धर्मशाला में पूरा दिन लोगों ने ठंड के प्रकोप से बचने के लिए धूप का आनंद लिया। छह दिन बाद पर्यटन क्षेत्र इंद्रुनाग और बिलिंग में सोमवार को लोगों ने पैरागलाइडिंग का लुत्फ उठाया। वहीं दुर्गम क्षेत्र मुल्थान और बरोट में रविवार देर रात हिमपात होने से बिजली और सड़क व्यवस्था बंद होने से लोगों का जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार बरोट और मुल्थान में रविवार रात को 5 से 10 सेंटीमीटर हिमपात दर्ज हुआ है। मुख्य सड़क घटासनी के अलावा 6 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं मुल्थान के बड़ा गांब, कोठी, कोढ़, मलाह, छेरना भुज्लिंग, पोलिंग ज्धार, रोलिंग, मियोट में दो से तीन फीट तक हिमपात होने से गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अतिरिक्त कोठो, कोढ़बरोट-मुल्थान सड़क, बरोट-मियोट, बोचिंग-रोलिंग सड़क, थलटू-खोड-मढ़ सड़क, बरोट-लोहारडी सड़क भी बर्फ के कारण बंद हो गई है। वहीं रविवार रात से बरोट उपमंडल में बिजली सुविधा बंद थी। इसे सोमवार को सुचारु कर दिया गया। वहीं दूसरी ओर मुल्थान तहसील के कई गांवों में सोमवार देर शाम तक बिजली सुविधा सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें