फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पाना हर आदमी का मूलभूत अधिकार: न्यायमूर्ति रवि मलिमठ

विज्ञापन
जयसिंहपुर में शनिवार को सिविल जज कोर्ट का शुभारंभ करते हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रव - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जयसिंहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने जयसिंहपुर में सिविल जज कोर्ट का शुभारंभ किया। कहा कि जयसिंहपुर और आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए खुशी का दिन है कि उनकी वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। यह कोर्ट क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक न्याय उपलब्ध करवाने में बहुत सहायक होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि न्याय उन लोगों के लिए ही नहीं है, जो बड़े शहरों में रहते हैं और बड़े वकीलों को जानते हैं, बल्कि न्याय देश के हर नागरिक का मूलभूत अधिकार है। हिमाचल उच्च न्यायालय ने नए विचार के तहत प्रदेश के नागरिकों समस्या के हल के लिए जिले से ही संबंधित न्यायाधीशों को उस जिले का संरक्षक न्यायाधीश बनाया है। इससे पहले न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने जयसिंहपुर के लोगों को सिविल जज कोर्ट आरंभ होने की बधाई दी। विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि हिमाचल उच्च न्यायालय और प्रदेश सरकार ने जयसिंहपुर क्षेत्र को सिविल जज कोर्ट के रूप में सौगात दी है। इससे पहले जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेके शर्मा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत किया।
कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पत्नी, बेटी, रजिस्ट्रार जनरल उच्च न्यायालय वीरेंद्र सिंह, प्रिसाइडिंग अफसर लेबर कोर्ट कम इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल कांगड़ा योगेश जसवाल, सिविल जज जयसिंहपुर गौरव कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्री प्रसाद, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम पवन कुमार, डीएसपी बैजनाथ बीडी भाटिया, जयसिंहपुर के प्रधान कृष्ण कांत, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश डोगरा, कविता वालिया, दिनेश, एके मिन्हास, विनोद जग्गी, पीसी कौंडल, अश्वनी कटोच और इलाके के अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें