फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रदेश में धान की फसल बेचने के लिए आज से होगा पंजीकरण

Tue, 15 Sep 2026 08:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में खरीफ सत्र के तहत धान की फसल बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो रहा है। किसान खाद्य आपूर्ति निगम के एचपीएपीपीपी पोर्टल पर अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। निगम द्वारा मंडियों में तीन अक्तूबर से धान की विधिवत खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार खाद्य आपूर्ति निगम ने धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 72 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। कांगड़ा जिले में लगभग 35,000 हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की जाती है। अनुकूल मौसम के चलते इस बार बेहतर पैदावार की उम्मीद है। इसी के मद्देनजर निगम ने जिले में 9,100 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है।
पिछले साल अत्यधिक बारिश और बाढ़ के नुकसान के कारण 7,132.2 मीट्रिक टन की ही खरीद हो पाई थी। लक्ष्य की पूर्ति के लिए जिले में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इनमें फतेहपुर अनाज मंडी में 3,500 मीट्रिक टन, मिलवां में 3,000 मीट्रिक टन, रियाली में 2,500 मीट्रिक टन तथा नगरोटा बगवां केंद्र में 100 मीट्रिक टन धान खरीद का कोटा निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

किसान कुलविंद्र सिंह, कांता देवी और मनजीत ठाकुर का कहना है कि लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कराने में कोई परेशानी नहीं आती। हालांकि, फसल को खरीद मंडी तक पहुंचाने के दौरान ढुलाई (परिवहन) और मंडियों में लेबर की कमी जैसी दिक्कतों से जूझना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से मंडियों में पुख्ता प्रबंध करने की मांग की है।

मंगलवार से एचपीएपीपीपी पोर्टल पर किसानों का पंजीकरण शुरू हो जाएगा। जिला कांगड़ा में चार खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इच्छुक किसान पोर्टल पर अपना ऑनलाइन आवेदन दर्ज कर सकते हैं। -पुरुषोत्तम सिंह, जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें