धर्मशाला। मौसम विभाग ने कांगड़ा जिला में 27 व 28 जुलाई तक मौसम खराब रहने और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में 27 व 28 जुलाई को भारी से भारी बारिश की संभावना बताई गई है। डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सभी लोगों को नदी, नालों व खड्डों के किनारे जाने की मनाही की गई है।
कांगड़ा जिला के सभी अधिकारियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं और मोबाइल व अन्य माध्यमों से जिला कंट्रोल रूम व उपमंडल कंट्रोल रूम के संपर्क में रहें, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में राहत कार्यों के लिए त्वरित कदम उठाए जा सकें। उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आपदा प्रबंधन के लिए पहले से ही तैयारी करके रखें, इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को मार्गों आदि के अवरुद्ध होने की स्थिति में जेसीबी व अन्य उपकरणों को तैयार करने रखने के निर्देश दिए गए हैं।