फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीएचसी रे में 24 घंटे मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं: सीएम

विज्ञापन
विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में करोड़ों रुपयों के विकास कार्यों का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री जय? - फोटो : Kangra
विज्ञापन
फतेहपुर (कांगड़ा)। अब सीएचसी रे में लोगों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। वहीं रे को उपतहसील और पुलिस चौकी रैहन को अब थाना बनाया जाएगा। यह घोषणाएं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपचुनाव से पहले फतेहपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान की। शनिवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों रुपये की सौगातें दीं। उन्होंने कहा कि सीएसडी कैंटीन रैहन में बनवाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा फतेहपुर में प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

सीएम ने जखबड़ में शाहनहर का जल शक्ति मंडल कार्यालय खोलने, कुंडल खड्ड चैनलाइजेशन करने, रविदास मंदिर के पास डंगा लगाने के लिए 10 लाख रुपये देने, पटवार सर्कल नंगल बनाने, फतेहपुर में कोर्ट खोलने की घोषणा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिविल अस्पताल रैहन में 12.41 करोड़ से बनने वाले नए भवन व पोलियां सब सेंटर के भवन का शिलान्यास किया। बरोट स्कूल को 12वीं तक अपग्रेड करने और देहरी कॉलेज में एमकॉम की कक्षाएं शुरू करने और पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बनाए जाने सहित करीब 20 सड़कों को बनाने के लिए 2 करोड़ देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने लगभग 50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। मुख्यमंत्री ने जल शक्ति विभाग के पौने 14 करोड़ की लागत से फतेहपुर खड्ड पर बनने वाले तटबांध, तीन उठाऊ पेयजल योजना गांव कुंड कसियार, रैहन देहरी और ठठर बालदियां धनेटी के अलावा नलकूप नेरना गोलवां की आधारशिला रखी। फतेहपुर खड्ड में तटबांध लगाए जाएंग। इस कार्य में इस वर्ष 90.20 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है। वहीं, लोक निर्माण विभाग के भटोली- मलहंता रोड का शिलान्यास किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर, वन मंत्री राकेश पठानिया, मंत्री सरवीण चौधरी, विधायक राजेश ठाकुर, विधायक रीता धीमान, वित्त आयोग के चेयरमैन सतपाल सत्ती, वूल फेडरेशन के चेयरमैन त्रिलोक कपूर, केसीसी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज, वाइस चेयरमैन मनोहर धीमान, वाइस चेयरमैन संजय गुलेरिया, वाइस चेयरमैन ओपी चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़, जिला अध्यक्ष रमेश राणा, जिला महासचिव डॉ. सतीश शर्मा, भामसं के प्रदेशाध्यक्ष मदन राणा, मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलदेव ठाकुर, मंडल महामंत्री कुलदीप डोगरा, पूर्व जिला पार्षद जगदेव ठाकुर, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज हैप्पी, बीडीसी की चेयरमैन निशा शर्मा, वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र शुन्ना, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन बाला समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें