बड़ोह (कांगड़ा)। सद्दू पंचायत में आयोजित सद्दू छिंज मेले में वीरवार को रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में पहलवानों ने दमखम दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रजत कांगड़ा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि काका कछियारी उपविजेता रहे।
विजेता पहलवान को 11 हजार रुपये की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के जिलाध्यक्ष, नंबरदार समाजसेवी एवं सहकारी सभा प्रधान बलविंदर सिंह बबलू ने खिलाड़ियों, आयोजकों और क्षेत्रवासियों को मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेले के दौरान पंचायत प्रधान अर्चना कुमारी, उपप्रधान कोर चंद तथा पंचायत सदस्यों वंदना, पुष्पा, राकेश, सोनिया, सुनीता, नवजीत सिंह, राकेश शर्मा और शुभम आदि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद