फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मझीण कॉलेज में पहली जून से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 29 May 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय मझीण ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए और बीकॉम प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की कक्षाओं के लिए प्रवेश कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रवेश प्रपत्र महाविद्यालय में पहली से 19 जून तक उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन

प्रथम सत्र के विद्यार्थियों के लिए प्री-एडमिशन काउंसलिंग 12 से 19 जून तक होगी। प्रथम मेरिट सूची 20 जून को प्रदर्शित की जाएगी। दूसरी मेरिट सूची 24 जून को जारी होगी।
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 28 से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। नियमित कक्षाएं पहली जुलाई से आरंभ होंगी। द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश शुल्क जमा करवाने की तिथि 12 से 23 जून तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

पोस्ट-एडमिशन काउंसलिंग 24 से 30 जून तक होगी। प्राचार्या डॉ. सारिका ने सभी पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समयावधि के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। - संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें