जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित संस्कृति संबंर्धन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागि?
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) में संस्कृत भाषा संबद्ध विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान संस्कृत गीतिका प्रतियोगिता में कन्या विद्यालय धर्मशाला की सुहानी व पुष्पा ने प्रथम, कनेड स्कूल के राजन चौधरी ने द्वितीय और सकोह स्कूल की अनामिका व आरोही ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कंड स्कूल की पलक को प्रथम सांत्वना पुरस्कार व ज्वालामुखी के प्रज्ञदत्त को दूसरा सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
संस्कृत निबंध लेखन में कनेड स्कूल के रजत कुमार ने प्रथम, कन्या स्कूल धर्मशाला की कनिका ने दूसरा और सकोह स्कूल की साक्षी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कन्या स्कूल धर्मशाला की नेहा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार संस्कृत श्लोकोच्चारण में ज्वालामुखी की श्रेयसी शर्मा ने प्रथम, कन्या स्कूल धर्मशाला की कल्पना ने दूसरा और इसी स्कूल की सुकृति ने तीसरा स्थान हासिल किया। कंड स्कूल की निवृत्ति व सेजल ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रधानाचार्य संजय ने सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।
जिला भाषा अधिकारी सुरेश राणा ने कहा कि निर्णायक मंडल के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला के डॉ. विवेक शर्मा, क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र धर्मशाला के डॉ. विपिन कुमार, धर्मशाला कालेज के डॉ. मनोज कुमार और डॉ. कैलाश चंद ने अपनी भूमिका निभाई।