फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में शुरू हुआ बर्फबारी का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिलेभर में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीं शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और पहाड़ों पर जहां बर्फबारी का दौर शुरू हुआ, वहीं बैजनाथ में बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुल्थान-बरोट में समाचार लिखे जाने तक दो सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ था। इसके अलावा राजगुंधा, कोठीकोढ़, मलाह व मियोट गांवों में 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई थी, जबकि अभी भी बर्फबारी का दौर जारी था। वहीं आशंका जताई जा रही है कि यदि बर्फबारी इसी क्रम में जारी रही तो दुर्गम क्षेत्र की सड़कें यातायात के लिए बंद हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें