फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जल्द सुधरेंगे धर्मशाला के सार्वजनिक शौचालय

Mon, 30 Nov 2026 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
अमर उजाला इंपैक्ट: 19 नवंबर को छपी नगर निगम धर्मशाला के तहत आते सार्वजनिक शौचालयों की हालत की ख
विज्ञापन
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के बदहाल सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्था में जल्द सुधार होगा। नगर निगम धर्मशाला ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत और सुधारीकरण कार्य के लिए 48 लाख रुपये का टेंडर लगा दिया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

शहर के कई सार्वजनिक शौचालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रखरखाव की कमी के कारण कहीं शौचालयों पर ताले लटके हैं, तो कहीं छत और अन्य जरूरी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। नगर निगम ने अब इनके जीर्णोद्धार की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
नगर निगम धर्मशाला के सार्वजनिक शौचालयों के सुधारीकरण के लिए टेंडर लगाया गया है। 15 दिन के भीतर यह टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद शहर में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारी जाएगी। -जोगिंद्र सिंह, सहायक अभियंता, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें