फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगल एयरपोर्ट से जुड़े चौधरी हरि राम का नाम : महासभा

Mon, 30 Nov 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर के बौड़ में क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा की बैठक में उप​स्थित पदा​धिकारी। स्रोत : महा
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश क्षत्रिय घृत बाहती चाहंग महासभा ने गगल हवाई अड्डे का नाम समाजसेवी चौधरी हरि राम के नाम पर रखने की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार को नूरपुर के बौड़ स्थित राणा फार्म में महासभा के प्रदेशाध्यक्ष और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जस्टिस राकेश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में करीब 300 सदस्यों ने भाग लिया।
महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएल कौंडल ने बताया कि चौधरी हरि राम ने शिक्षा, समाजसेवा और गरीबों के कल्याण में उल्लेखनीय योगदान दिया है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष को समाज की मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में ओबीसी अभ्यर्थियों को ''''नॉट फाउंड सूटेबल'''' घोषित करने का मुद्दा भी उठा। महासभा ने आरोप लगाया कि अधिक अंक हासिल करने के बावजूद ओबीसी विद्यार्थियों को प्रवेश से वंचित किया जा रहा है। संगठन ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया और समान अवसर देने की मांग की।
विज्ञापन

इसके अलावा जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता, संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव हुक्म चंद गुलेरी, डॉ. रमेश कौंडल, कर्नल स्वरूप कोहली, प्रदीप चौधरी, आईएएस अश्वनी चौधरी और मनोहर लाल कौंडल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें