फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाडासीबा में ट्रेड फेयर के विरोध में रैली निकालकर की नारेबाजी

विज्ञापन
डाडासीबा में मांगों के लिए रैली निकालते हुए व्यापारी। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
डाडासीबा। क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे ट्रेड फेयर को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल का विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के चलते व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा के नेतृत्व में वीरवार को डाडासीबा बाजार में रैली निकालकर जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान व्यापारी लोग एनओसी देने के लिए स्थानीय पंचायत को भी कोसते नजर आए। इसके बाद व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार डाडासीबा के माध्यम से एसडीएम देहरा को ज्ञापन भेजा। गोगा ने बताया कि यहां ट्रेड फेयर मेला लगाने की वजह से स्थानीय दुकानदारों के अलावा निकटवर्ती करीब 20 गांवों के दुकानदार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पहले ही व्यापारी वर्ग तंगहाली से जूझ रहा है। ऊपर से इस मेले के कारण उनकी आर्थिक स्थिति पर ओर दबाव बढ़ेगा। उन्होंने प्रशासन से तुरंत इस मेले को रद्द करने की मांग की।
इस रैली में व्यापार मंडल के प्रधान राजेंद्र सिंह गोगा, सचिव सुनील शर्मा, सूरज वर्मा, रितेश शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, राजीव मन्हास, अजय सोनी, राजकुमार, प्रवीण मेहता, सुनील कुमार पादा, गुरपाल सिंह, हैप्पी महिंद्र वालिया, रजत सूद, रविंदर सोनी, आकाश, मनीष मन्हास, सतीश कुमार, गुरमीत, रूपेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिंह व सोनू मेहरा आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें