फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना के विरोध में कैहरियां में युवाओं ने किया चक्का जाम

विज्ञापन
कैहरियां चौक पर अग्निपथ योजना का विरोध में तहसीलदार जवाली सन्त राम नागर को ज्ञापन देते हुए। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
जवाली (कांगड़ा)। केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में और पुरानी सेना भर्ती को रद्द करने पर जवाली के युवाओं में भी आक्रोश दिखा। युवाओं ने कैहरियां चौक पर रोष प्रदर्शन किया और जवाली बाजार में केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

युवाओं ने जवाली के विधायक अर्जुन सिंह के खिलाफ भी नारे लगाए। युवाओं ने कहा कि हमने दो साल पहले आर्मी भर्ती का ग्राउंड टेस्ट पास किया था, लेकिन उसके बाद लिखित परीक्षा नहीं करवाई गई। हम लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, लेकिन सरकार ने भर्ती को ही रद्द कर दिया। युवाओं ने कैहरियां में सड़क के बीचोंबीच बैठकर चक्का जाम किया। एसएचओ जवाली सुरजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित युवाओं को समझाने का प्रयत्न किया तो युवक विधायक अर्जुन सिंह को मौके पर बुलाने पर अड़ गए। इसके बाद कैहरियां चौक छाबनी में तबदील हो गया।
तहसीलदार जवाली संत राम नागर युवाओं को समझाने के लिए पहुंचे। उन्होंने युवाओं को समझाने का खूब प्रयत्न किया, लेकिन युवा नहीं माने। युवा अपनी बात पर अडिग रहे तथा नारे लगाते रहे। बाद में युवाओं ने तहसीलदार के माध्यम से जिलाधीश ज्ञापन भेजा इसमें आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा करवाने तथा अग्निपथ योजना को बंद करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें