फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोड़पीठ पंचायत को राष्ट्रीय पुरस्कार में मिला 18 लाख रुपये का इनाम

विज्ञापन
जिला स्तरीय कार्यक्रम में घोड़पीठ पंचायत की प्रधान और सचिव को सम्मानित करते विधायक। - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस पर रविवार को देशभर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों, राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को पुरस्कृत किया गया। जिला कांगड़ा के विकास खंड बैजनाथ की ग्राम पंचायत घोड़पीठ को लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया है। घोड़पीठ पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार और नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार मिला है। पंचायतीराज प्रणाली के तहत ग्राम सभाओं में स्थानीय लोगों की भागीदारी और इनमें लिए गए फैसलों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से उतारने के लिए घोड़पीठ पंचायत को यह सम्मान दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन के बाद पहले राज्य और बाद में केंद्र से आई टीम ने पंचायत का दौरा कर मूल्यांकन किया था। अब दोनों पुरस्कारों में पंचायत को 18 लाख रुपये की नकद इनामी राशि से सम्मानित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि घोड़पीठ में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में स्थानीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी ने ग्राम पंचायत घोड़पीठ की प्रधान मंजू देवी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन

-------इनसेट------
दो साल में 30 लाख की इनामी राशि से मिली विकास को रफ्तार : डीपीओ
पंचायतीराज व्यवस्था के तहत बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए घोड़पीठ पंचायत को पिछले साल भी इन्हीं दोनों श्रेणियों में 18 लाख रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया गया था। जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि दो साल में मिले 30 लाख रुपये से घोड़पीठ पंचायत के विकास कार्यों को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने बताया कि पिछले साल एक लाख लीटर क्षमता वाला पेयजल टैंक बनाने में मदद मिली थी। इससे दो गांवों में हमेशा के लिए पेयजल समस्या दूर हो गई।
-----------
हर पंचायत को करना चाहिए आवेदन : मंजू
पंचायत प्रधान मंजू देवी ने बताया कि पंचायतें अच्छा कार्य कर रही हैं, लेकिन पर्याप्त जानकारी के अभाव में वे इस तरह के सम्मान से वंचित रह जाती हैं। ऑनलाइन आवेदन के दौरान अन्य पंचायतों को भी इसमें हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन

-----------
खाते में जमा हो गए हैं 18 लाख रुपये : अमित
घोड़पीठ पंचायत के सचिव अमित जसरोटिया ने बताया कि पुरस्कार में मिली 18 लाख रुपये की राशि खाते में जमा हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले यह पुरस्कार पंचायत प्रधान मंजू देवी ने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर में लेना था। बाद में सुरक्षा कारणों से यह कार्यक्रम जिला स्तर पर ही आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें