फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: त्रियूंड में सुविधाएं जुटाने की तैयारी, वन विभाग बना रहा मास्टर प्लान

Sat, 31 Jan 2026 09:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग साइट त्रियूंड में साल-दर-साल बढ़ती पर्यटकों की आमद को देखते हुए अब वन विभाग यहां मूलभूत ढांचा विकसित करने की तैयारी में है। ट्रैकिंग के शौकीन देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परियोजना के लिए आवश्यक अधिकांश सर्वे पूरे कर लिए गए हैं, जबकि वर्तमान में जीपीएस आधारित सर्वे का काम प्रगति पर है। इस सर्वे के बाद डीपीआर को अंतिम रूप देकर मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। त्रियूंड वन मंडल धर्मशाला के अंतर्गत एक प्रमुख ईको टूरिज्म साइट है, जहां सुविधाओं के अभाव के बावजूद भारी भीड़ उमड़ती है।
डीपीआर में मुख्य रूप से ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ जगह-जगह बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा त्रियूंड में फिलहाल पानी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। डीपीआर में पानी पहुंचाने के विभिन्न विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। पर्यटकों के लिए शौचालय निर्माण और बढ़ती भीड़ के कारण उत्पन्न हो रहे कचरे के वैज्ञानिक निष्पादन का प्रावधान किया जाएगा।पुराने पड़ चुके ट्रैकिंग रूट की मरम्मत और उसे सुगम बनाने की योजना भी इसमें शामिल है।
विज्ञापन


त्रियूंड में पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह एक समग्र दस्तावेज होगा, जिसके आधार पर भविष्य की सभी विकासात्मक गतिविधियां संचालित होंगी। रिपोर्ट तैयार होते ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -अमित शर्मा, डीएफओ, वन मंडल धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें