फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला में पीएम के प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
धर्मशाला में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्य - फोटो : Kangra
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जून माह में धर्मशाला में प्रस्तावित प्रवास की तैयारियों को लेकर नीति आयोग के अधिकारियों ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की। इसमें आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों के ठहरने इत्यादि के प्रबंधों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

नीति आयोग की सलाहकार संयुक्ता समादार और निदेशक अविनाश चंपावत ने जिला प्रशासन को निर्देश भी दिए। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जून को मुख्य सचिवों की बैठक में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। बैठक का आयोजन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि पीएम के प्रवास के दौरान प्रबंधों के लिए विभिन्न कमेटियां भी गठित की गई हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी पीएमओ के दिशा-निर्देशों के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाएंगे।
उपायुक्त ने कहा कि इंतजामों का आकलन करने के लिए एसपीजी तथा नीति आयोग की टीम ने धर्मशाला का प्रवास किया है। टीम के निर्देशों के आधार पर प्रबंधों का आवश्यक खाका तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौड़, एडीएम रोहित राठौर, एसडीएम शिल्पी बेक्टा सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें