फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बज्रेश्वरी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले के लिए तैयारियां पूरीं

Thu, 13 Aug 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में श्रावण अष्टमी मेले वीरवार से शुरू होंगे। मेलों के लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मेलों के दौरान मंदिर के कपाट प्रतिदिन सुबह पांच बजे खोल दिए जाएंगे। सप्तमी और अष्टमी पर श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होने की स्थिति में कपाट रात दो बजे ही खोल दिए जाएंगे। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद ने बताया कि कांगड़ा की एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग के दिशा-निर्देशानुसार व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई हैं।
विज्ञापन

-
प्रमुख व्यवस्थाएं एवं दिशानिर्देश
लंगर व्यवस्था: श्रद्धालुओं के लिए दिन में तीन समय लंगर उपलब्ध रहेगा। सुबह आठ से पूर्वाह्न 11 बजे, दोपहर 12 से तीन बजे और शाम सात बजे से मंदिर बंद होने तक।
सुरक्षा एवं निगरानी:
सुरक्षा के लिए 20 अतिरिक्त गृहरक्षकों की तैनाती की मांग की गई है। साथ ही मंदिर परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए 17 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था: मंदिर परिसर के भीतर और बाहर स्वच्छता बनाए रखने के लिए 42 सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
अपील:
मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मानसून के दौरान जलस्तर बढ़ने के कारण बाणगंगा खड्ड में उतरकर स्नान न करें और सतर्कता बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें