डमटाल (कांगड़ा)। 9 एचपी बटालियन एनसीसी डलहौजी के पीआई स्टाफ ने राजकीय महाविद्यालय इंदौरा का दौरा कर नए कैडेट्स के साथ संवाद किया। सूबेदार मोहित कुमार, हवलदार लखन शर्मा और हवलदार चंद्र कुमार खत्री ने अनुशासन, समय की पाबंदी, फिटनेस, ड्रिल और नियमित प्रशिक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों, शिविरों और परेड में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। पीआई स्टाफ ने कैडेट्स को जानकारी दी कि एनसीसी के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना का विकास होता है। महाविद्यालय प्रशासन ने कैडेट्स के मार्गदर्शन के लिए एनसीसी पीआई स्टाफ का आभार व्यक्त किया। संवाद