फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: प्रधान दिलाएंगे पंचायतों को चिट्टा मुक्त बनाने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक निर्णायक कदम उठाया है। प्रदेश सरकार के पंचायतीराज विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आगामी 21 और 22 जनवरी को प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों का सबसे मुख्य और प्रभावी केंद्र नशा मुक्ति शपथ होगी जिसमें संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधान उपस्थित ग्रामीणों को अपनी पंचायत को नशामुक्त और विशेष रूप से चिट्टा मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके तहत मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों की गुप्त सूचना देने वाले सजग नागरिकों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रशासन ने सभी जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन विशेष एंटी-चिट्टा ग्राम सभाओं के लिए विस्तृत ग्राम-वार अनुसूची जारी करें। खंड विकास अधिकारियों और पंचायत सचिवों को इन आयोजनों को सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीडीओ परागपुर अशोक कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों को शपथ का प्रारूप प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


यह रहेगा शपथ का प्रारूप

हम सब आज मिलकर शपथ लेते हैं कि हम कभी भी चिट्टा न लेंगे और न ही किसी को लेने देंगे। हम अपने परिवार, दोस्तो और समाज को चिट्टे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। हम संकल्प लेते हैं कि हिमाचल को चिट्टा मुक्त बनाना है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करना है। हम यह भी शपथ लेते हैं कि अपने पर्यावरण, जलवायु और हरियाली की रक्षा करेंगे और प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले हर काम से दूर रहेंगे। हम सब मिलकर वचन देते हैं कि स्वच्छ एवं सुरक्षित प्रकृति और चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें