धर्मशाला। जिले में रविवार को 28 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। इस दौरान 20,104 अभ्यर्थियों को पुलिस विभाग ने एडमिट कार्ड जारी किए हैं, जिनमें 16,698 पुरुष, 3,223 महिला और 183 पुरुष चालक शामिल हैं।
लिखित परीक्षा दोपहर 12 बजे से 1:00 बजे तक होगी। एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल चंद शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा के दौरान 28 राजपत्रित अधिकारी, 49 अधीक्षक परीक्षा केंद्र, 49 उप-अधीक्षक परीक्षा केंद्र, 685 पर्यवेक्षक, 88 वीडियोग्राफर और 720 पुलिस बल तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्त प्रत्येक हाल/कमरे में जैमरों का प्रयोग किया जाएगा। अभ्यर्थियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के बिना लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान सुबह 9: 00 बजे पहुंचना होगा। अभ्यर्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट फोटो और पहचान के लिए आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा।
ये होंगे परीक्षा केंद्र
जिला कांगड़ा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में राजकीय आईटीआई बैजनाथ, क्रेयोन वर्ल्ड स्कूल बैजनाथ, पीएसआर राजकीय डिग्री कॉलेज बैजनाथ, माउंट कार्मल स्कूल बैजनाथ, श्री साई यूनिवर्सिटी बैजनाथ, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, शहीद कैप्टन विक्रम बतरा कॉलेज पालमपुर, केएलबी कॉलेज फॉर गर्ल्स पालमपुर, नेताजी सुभाष चंद्र कॉलेज ऑफ नर्सिंग पालमपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल पालमपुर, डीएमसी अस्पताल पालमपुर, कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, गोस्वामी गणेश दत्त संत धर्म डिग्री कॉलेज राजपुरा पालमपुर, माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, राजकीय डिग्री कॉलेज धर्मशाला, राजकीय डाइट धर्मशाला, बीएड कॉलेज धर्मशाला, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मशाला, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां, राजकीय डिग्री कॉलेज नगरोटा बगवां, अक्षय मैरिज पैलेस नगरोटा बगवां, हिमालयन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा बगवां, बी फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ब्वायज) नगरोटा बगवां व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्ज) नगरोटा बगवां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।