लंबागांव में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मियों के साथ पूर्व विधायक यादवेंद्र गोमा
- फोटो : Kangra
फतेहपुर (कांगड़ा)। विकास खंड फतेहपुर के प्रांगण में एक सप्ताह से पंचायत सचिवों, जेई और तकनीकी सहायकों की पेन डाउन स्ट्राइक जारी है। वहीं, अब क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि भी इनके समर्थन में उतर आए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेज प्रदेश के मुख्यमंत्री से शीघ्र हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों का पूरा करने की गुहार लगाई है।
पेन डाउन स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारियों की तरफ से मांग की जा रही है कि उन्हें भी किसी सरकारी विभाग के अधीन लाया जाए। जिला परिषद कर्मचारी अधिकारी संघ फतेहपुर इकाई के प्रधान जसवीर सिंह का कहना है कि वे लगभग 22 वर्षों से सेवाएं दे रहें हैं। सरकार ने उन्हें अब तक अंधेरे में रखा है। उन्हें अब जाकर पता चला कि वे सरकारी कर्मचारी ही नहीं हैं।
वहीं, कर्मचारियों की मांग के समर्थन में अब फतेहपुर की करीब सभी पंचायतों के प्रतिनिधि भी खड़े हो गए हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेज प्रदेश मुख्यमंत्री से शीघ्र इन कर्मचारियों की मांगों का पूरा करने की गुहार लगाई है। इस दौरान रैहन पंचायत प्रधान निशा देवी ने बताया कि प्रदेश सरकार हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को जल्द राहत दिलाए।